News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 4 August 2018

महिंद्रा एंड महिंद्रा के खिलाफ फिएट ने अमेरिका में किया केस, रॉक्सर गाड़ी के डिजाइन पर आपत्ति

फिएट क्रिसलर ने अमेरिका में महिंद्रा एंड महिंद्रा के खिलाफ मुकदमा किया है। आरोप है कि महिंद्रा की रॉक्सर ऑफरोडर का डिजाइन फिएट के आइकॉनिक 'विलिस जीप' से मिलता-जुलता है। फिएट ने 1 अगस्त को अमेरिका के इंटरनेशनल ट्रेड कमीशन में केस दर्ज कराया। इसमें भारत से अमेरिका में रॉक्सर गाड़ियों की किट के आयात और बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई। दूसरे विश्व युद्ध के समय आई विलिस जीप अब नहीं बनती है। अमेरिकी मार्केट में रॉक्सर का मुकाबला फिएट की रैंगलर से है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2AG4VBX

No comments:

Post a Comment