News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 4 August 2018

रिलायंस कम्युनिकेशंस अब जियो को बेच सकेगी अपने असेट, एरिक्सन को चुकाने होंगे 550 करोड़

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के एसेट मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो को बेचने का रास्ता साफ हो गया है। आरकॉम और एरिक्सन के बीच पेमेंट विवाद इसमें अड़चन बना हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि आरकॉम 1 अक्टूबर तक एरिक्सन को 550 करोड़ रुपए चुकाए। इस दौरान आरकॉम के एसेट जियो को बेचने की प्रक्रिया भी जारी रहेगी। आरकॉम के खिलाफ एरिक्सन ने दिवालिया याचिका दायर की हुई है। इसे खारिज करने के आरकॉम के आग्रह पर सुप्रीम कोर्ट 1 अक्टूबर को सुनवाई करेगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LUasKn

No comments:

Post a Comment