News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Sunday, 12 August 2018

पटना: आसरा शेल्टर होम की दो युवतियों की मौत, समाज कल्याण विभाग और पुलिस को नहीं दी गई जानकारी

पीएमसीएच में आसरा शेल्टर होम की दो युवतियों की मौत हो गई। शनिवार को दोनों की तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की मौत शनिवार को ही हो गई और पोस्टमार्टम भी कर दिया गया था। शेल्टर होम के कर्मचारियों ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों और पुलिस को इस घटना की जानकारी शनिवार को नहीं दी। रविवार को पुलिस अधिकारियों को इस बात की जानकारी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस शेल्टर होम के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vEhqsH

No comments:

Post a Comment