News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Sunday, 12 August 2018

भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड का स्कोर 357/6, पहली पारी में 250 रन की बढ़त बनाई; वोक्स का शतक

लॉर्ड्स में शनिवार को दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 6 विकेट 357 रन बनाए। खराब रोशनी के कारण अंपायरों ने 9 ओवर पहले ही दिन के खेल को खत्म कर दिया। क्रिस वोक्स और सैम कुरेन नॉट आउट रहे। क्रिस वोक्स ने अपने कॅरियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 71वें ओवर में हार्दिक पंड्या की गेंद पर 3 रन लेकर अपना शतक पूरा किया। वहीं, बेयरस्टो शतक से केवल 7 रन दूर रह गए। उन्हें हार्दिक ने दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट कराया। बेयरस्टो इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा (1485) रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली के 1404 रन को पीछे छोड़ दिया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MgXuFJ

No comments:

Post a Comment