News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Monday, 6 August 2018

मुजफ्फरपुर बालिक गृह कांड: हाईकोर्ट ने सीबीआई को जारी किया नोटिस, अब तक हुई कार्रवाई का मांगा ब्योरा

मुजफ्फरपुर बालिका गृह में बच्चियों से हुए दुष्कर्म मामले में पटना हाईकोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने सीबीआई और राज्य सरकार से अब तक हुई कार्रवाई का ब्योरा मांगा है। चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई हुई। दो सप्ताह बाद हाईकोर्ट में फिर इस मामले पर सुनवाई होगी। बता दें कि 27 जुलाई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर बालिक गृह कांड की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा की थी। इसके बाद 29 जुलाई को सीबीआई ने केस दर्ज किया था और जांच शुरू कर दी थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ne91ri

No comments:

Post a Comment