News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Monday, 6 August 2018

खंडवा : घरों में थे गोवंश के कटे सिर-धड़ व मांस, 12 गोवंश जिंदा व कत्ल के हथियार जब्त, आधा दर्जन अवैध कत्लखाने तोड़े

इमलीपुरा क्षेत्र में बड़ी संख्या में गोवंश काटने की सूचना पर जिला प्रशासन व पुलिस ने इमलीपुरा स्लाटर हाउस क्षेत्र में रविवार सुबह 5.30 बजे 350 पुलिसकर्मियों के साथ दबिश दी। जवानों ने सर्चिंग की तो घरों में ही कत्लखाने मिले। यहां गोवंश के कटे सिर, धड़, मांस और कत्ल करने वाले औजार छिपाकर रखे थे। 12 गोवंश बंद कमरों में क्रूरतापूर्वक बंधे थे। 8 घंटे की कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार जब्त किए। वहीं करीब आधा दर्जन अवैध कत्लखानों को जेसीबी से तोड़ा गया। स्लाटर हाउस में स्वच्छता संबंधी अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर ने निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक को मौके पर ही निलंबित कर दिया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vn0t5R

No comments:

Post a Comment