News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 21 July 2018

दमोह में रेलवे प्लेटफार्म पर सो रही दो साल की मासूम से दुष्कर्म, दो दिन बाद खुरई में कबाड़ बीनते मिला आरोपी

पिता के साथ रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 पर सोती दो साल की मासूम को चाेरी छिपे उठाकर एकांत में दुराचार करने वाला आरोपी अखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दमोह से फरार हुअा आरोपी खुरई रेलवे स्टेशन के पास चिरोंजी कालोनी में कबाड़ बीनते हुए पकड़ा गया। कोतवाली टीआई अरविंद दांगी पुलिस के साथ दमोह के लिए उसे लेकर देर रात रवाना हुए। इससे पहले आरोपी के सीसीटीवी फुटेज दमोह रेलवे स्टेशन पर मिले थे। जिसके आधार पर उसकी तलाश प्रारंभ की गई थी। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान सागर जिले के बंडा के पटहुआ भंडराना निवासी श्याम अहिरवार (35) के रूप में हुई थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LdTLsI

No comments:

Post a Comment