
बरायठा थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की छात्रा को तीन युवकों ने जबरन उठाकर घर के अंदर बंद किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा शौच के लिए घर से बाहर गई थी, सूनी जगह से आरोपियों ने उसे उठा लिया था। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो उसका भाई देखने गया था। बहन के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो आरोपी भाग गए। रोते हुए किशोरी घर पहुंची और खुद को कमरे में बंद कर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी फंदे पर लटक गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी समेत आसपास के थानों की पुलिस गांव पहुंच गई है। पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव सहित आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JFw7Qo
No comments:
Post a Comment