News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Tuesday, 10 July 2018

कॉलेज आ रही वालीबॉल प्लेयर के सिर से गुजरा ट्रक का टायर, पिता के सामने बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर। सोमवार सुबह हुए दर्दनाक हादस में 17 वर्षीय नवनीत कौर की मौके पर मौत हो गई। ओवरटेक करते टिप्पर ने बाइक को टक्कर मार दी और नवनीत उसकी चपेट में आ गई। पठानकोट के कन्या महाविद्य‌ालय में पढ़ने वाली नवनीत कौर को पिता अजीत सिंह गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद बाइक पर होस्टल छोड़ने आ रहे थे। बस्ती बावा खेल नहर के पास अचानक पीछे से ओवर स्पीड टिप्पर बिना हॉर्न दिए पास आ गया। ओवरटेक करते ओवरलोडेड टिप्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार पिता-पुत्री टक्कर लगने से गिर पड़े और नवनीत के सिर के ऊपर से टिप्पर का पिछला टायर निकल गया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KTMYDI

No comments:

Post a Comment