News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Tuesday, 10 July 2018

सेंसेक्स 257 अंक चढ़कर 36192 पर, निफ्टी 75 प्वाइंट ऊपर 10,928 पर आया, ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी

सेंसेक्स 257 अंक चढ़कर 36,192 और निफ्टी 75 अंक चढ़कर 10,928 पर आ गया। बाजार ने मंगलवार को तेजी के साथ शुरुआत की और लगातार हरे निशान में बना हुआ है। बीएसई पर अडानी पोर्टस, रिलायंस, बजाज ऑटो, यस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 1-2% तक तेजी आई। सोमवार को सेंसेक्स 277 अंक चढ़कर 35,934.72 पर बंद हुआ था। ये 5 महीने का सबसे ऊंचा क्लोजिंग स्तर है। इससे पहले सेंसेक्स 31 जनवरी को 35,965.02 पर बंद हुआ था। सोमवार को निफ्टी 80 अंक चढ़कर 10,852.90 पर बंद हुआ। आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के तिमाही नतीजे मंगलवार को जारी किए जाएंगे। सोमवार को टीसीएस गिरावट पर बंद हुआ लेकिन मंगलवार को हल्की बढ़त देखी जा रही है। इंफोसिस के नतीजे शुक्रवार को आएंगे। इन पर निवेशकों की नजर रहेगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JaiMz9

No comments:

Post a Comment