News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Thursday, 14 June 2018

मोदी ने नया रायपुर में किया यूनिफाइड कमांड कंट्रोल रूम का लोकार्पण, भिलाई में जनसभा को करेंगे संबोधित

रायपुर। नरेंद्र मोदी गुरुवार को नया रायपुर पहुंचकर यूनिफाइड कमांड कंट्रोल रूम का लोकार्पण किया। ये देश का पहला कमांड सेंटर है, जिससे पूरे शहर की निगरानी होगी। इसे 155 करोड़ रुपए की लागत से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने स्कूली बच्चों से भी मुलाकात की। इसके बाद मोदी का भिलाई जाने का कार्यक्रम है। जहां भिलाई स्टील प्लांट का निरीक्षण करेंगे। वो यहां करीब 20 मिनट रहेंगे। बाद में वो भिलाई के जयंती स्टेडियम में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JRKrte

No comments:

Post a Comment