
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना (संबल) का शुभारंभ करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि योजना का लाभ प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में असंगठित श्रमिकों को मिलेगा। बुधवार को हरदा के टिमरनी में उन्होंने कई करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम ने कहा, 'मेरी जिंदगी सफल और सार्थक हो रही है। मेरा जीवन गरीबों की सेवा और कल्याण के कार्यों में व्यतीत हो रहा है। क्योंकि खून और पसीना बहाने वाले मेरे भाइयों तुम्हारी जिंदगी को बदलने वाली जनकल्याण योजना लागू कर दी गई है।' मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ही भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर शाम 5 बजे इसी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2t2QnoU
No comments:
Post a Comment