News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 23 June 2018

बूंदी से कराची: पाक दस्तावेजों में जुगराज जासूस नहीं, लाहौर सहित पांच शहरों में घूमा; ट्रेन में बिना टिकट पकड़ा गया

पाकिस्तान की कराची जेल में बंद चल रहे 20 वर्षीय जुगराज भील के बारे में अहम खुलासा हुआ है। पाक दस्तावेजों के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि जुगराज लाहौर शहर में एक सूफी दरगाह में ठहरा था। सूत्रों के मुताबिक पाक से आए दस्तावेजों में बताया गया है कि वह बिना टिकट ट्रेन में सफर कर रहा था। तब चैकिंग के दौरान पकड़ा गया। पूछताछ में जुगराज के भारतीय होने की जानकारी सामने आई। फिर भी जुगराज ने कब और कैसे पाकिस्तान बॉर्डर में प्रवेश किया। इस बात की जानकारी साफ नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि वह करीब पांच साल पहले पाकिस्तान पहुंच गया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Kf6eew

No comments:

Post a Comment