News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Saturday, 23 June 2018

मोदी आज मध्यप्रदेश में: 9000 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश में आ रहे हैं। वह प्रदेशवासियों को कई बड़ी सौगात देंगे। प्रदेश में करीब 9 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम दिल्ली से दोपहर में भोपाल आएंगे, यहां से वे सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ राजगढ़ जाएंगे। वहां 3800 करोड़ रुपए की लागत की मोहनपुरा वृहद सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। यहां से प्रधानमंत्री इंदौर आएंगे। यहां नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम यहां इंदौर, भोपाल सहित 12 स्वच्छ शहरों को पुरस्कृत करेंगे। 20 शहरों में संचालित होने वाली नगरीय बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे। शाम को दिल्ली वापसी का कार्यक्रम है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2K1rDbQ

No comments:

Post a Comment