
निपाह वायरस के कारण केरल में मौत का आंकड़ा 16 के करीब पहुंच चुका है। इस वायरस का पूरे देश में खौफ बढ़ता ही जा रहा है। इसके खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एजवायजरी जारी कर दी है। इसके जरिए लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। इस एडवायजरी में खासकर फलों को खाते समय सावधानी बरतने को कहा गया है। खासकर उन फलों को खाने से मना किया गया है जिन्हें किसी पक्षी ने खाया हो। कैसे फलों तक पहुंच रहा है ये वायरस निपाह वायरस से इन्फेक्टेड चमगादड़ किसी फल को खाती है तो वायरस फ्रूट में आ जाता है। यही फ्रूट मार्केट से आपके घर तक पहुंचते हैं। अगर आप इन्हें खा लेते हैं तो आप भी निपाह वायरस के शिकार हो जाएंगे। यदि किसी सूअर में यह वायरस है तो उसके जरिए भी इसका इन्फेक्शन आप तक पहुंच सकता है। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति इस वायरस से इन्फेक्टेड है और आप उसके संपर्क में आते हैं तो आप इसके शिकार हो जाएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LPz6Ik
No comments:
Post a Comment