
पेशावर में अल्पसंख्यक सिख समुदाय बढ़ते कट्टरपंथी हमलों से परेशान। सिख देश के दूसरे हिस्सों और भारत की ओर कर रहे पलायन। 30 हजार सिखों में से 60 फीसदी से ज्यादा ने किया पलायन। पेशावर. पाकिस्तान के पेशावर में सिख बढ़ते कट्टरपंथी हमलों के चलते खौफ के साए में जी रहे हैं। नौबत ये आ गई है कि अब सिख देश के दूसरे हिस्सों में पलायन कर रहे हैं। पेशावर के 30 हजार सिखों में से 60 फीसदी से ज्यादा अब पलायन करके पाकिस्तान के दूसरे हिस्सों में रह रहे हैं। या फिर भारत में आकर बस गए हैं। बता दें, अभी हाल ही में यहां एक सिख धर्मगुरु को भी गोलियों से भूनकर मार दिया गया था। - पाकिस्तान सिख कम्युनिटी के स्पोक्सपर्सन बाबा गुरपाल सिंह ने कहा कि यहां पर सिखों का नरसंहार किया जा रहा है। - पाकिस्तान सिख काउंसिल के एक सदस्य ने कहा कि हमारे समुदाय का सिर्फ इसलिए सफाया किया जा रहा है क्योंकिं हम अलग दिखते हैं। - एक अन्य सदस्य बलबीर सिंह ने पगड़ी की ओर इशारा करते कहा कि ये आपको आसान शिकार बनाता है। कुछ सिखों का ये भी कहना है कि आतंकी संगठन तालिबान अल्पसंख्यक समुदायों के...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MnYgxP
No comments:
Post a Comment