News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Wednesday, 13 June 2018

दुनिया के सबसे बेहतरीन 6 अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर इंडियन आर्मी में होंगे शामिल, अमेरिका ने 6340 करोड़ के सौदे को दी मंजूरी

दुनिया के सबसे बेहतरीन अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर इंडियन आर्मी में शामिल होंगे। अमेरिका ने भारत को 6 अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर (एएच-64ई) बेचने की मंजूरी दे दी है। इनकी कीमत करीब 6340 करोड़ रुपए (930 मिलियन डॉलर ) है। इस समझौते को अमेरिकी कांग्रेस के पास भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि अगर इस समझौते पर कोई भी सांसद सवाल नहीं उठाता है तो इसे मंजूरी के लिए आगे भेज दिया जाएगा। बता दें इन हेलिकॉप्टर्स को अमेरिकी कंपनी बोइंग बनाती है और इन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन अटैक हेलिकॉप्टर माना जाता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2t9WrvZ

No comments:

Post a Comment