
गैजेट डेस्क. चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने 5 सितम्बर को भारत में तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इनमें Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro शामिल है। इन स्मार्टफोन्स में से Redmi 6 की पहली फ्लैश सेल सोमवार दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और Mi.com पर की जाएगी। यह बजट स्मार्टफोन होगा, जिसका 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरियंट 7,999 रुपए में मिलेगा जबकि 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट 9,499 रुपए में मिलेगा। 12+5 मेगापिक्सल का है ड्युअल रियर कैमरा: Redmi 6 में कंपनी ने 5.45 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी है, जो 720 x 1440 पिक्सल का रिजॉल्यूशन प्रदान करती है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 2.0GHz का ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर लगाया है। इस स्मार्टफोन के रियर में 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर वाला ड्युअल कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है, जिसके माध्यम से फोन फेस अनलॉक फीचर को भी सपोर्ट करता है। Redmi 6 में कंपनी ने 3,000mAh की बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि इसे एक बार चार्ज करने पर करीब 29 घंटे तक बात की जा सकती है। मिल रहे हैं आकर्षक ऑफर्स भी: इस...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2oW72c8
No comments:
Post a Comment