News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Sunday, 9 September 2018

जानिए आपके लिए क्याें खास है भाद्रपद की ये अमावस्या

भाद्रपद मास की अमावस्या को धर्म ग्रंथों में कुशोत्पाटिनी अमावस्या कहते हैं। इस दिन पूरे साल में किए जाने वाली पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक कामों के अलावा श्राद्ध में उपयोग आने वाली कुश को इकट्ठा किया जाता है। कुश एक विशेष प्रकार की घास होती है, जिसका उपयोग धार्मिक कामों के अलावा ग्रहण और श्राद्ध आदि कामों में शुद्धि के लिए किया जाता है। इस घास को ग्रहण के समय पानी, दूध और अन्य खाने वाली चीजों को अपवित्र होने से बचाने के लिए किया जाता है। यह तिथि पूर्वान्ह्व्यापिनी ली जाती है। यानी इसका महत्व तब होता है जब ये तिथि दिन के शुरुआती दो प्रहर तक हो।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2CwtvWG

No comments:

Post a Comment