
अजमेर। महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में मोहर्रम के दौरान विभिन्न रस्मों के आयोजन होंगे। इसकी शुरूआत सोमवार को मोहर्रम की चौकी के जुलूस के साथ होगी। इसके साथ ही दरगाह में कव्वालियों का दौर थम जाएगा और करीब एक पखवाड़े कव्वाली बंद रहेंगी। हिजरी संवत के जिलहिज्ज महीने की 29 तारीख सोमवार को है। इस दिन मोहर्रम की चौकी का जुलूस निकाला जाएगा। जोहर की नमाज के बाद दरगाह स्थित झालरे के पानी से चौकी की धुलाई होगी। असर की नमाज के बाद दरगाह गेस्ट हाउस से जुलूस शुरू होगा। अकीदतमंद सिर पर चौकी रखकर चलेंगे। मर्सिया पार्टी मर्सियाख्वानी करते हुए चलेगी। जुलूस लंगर खाना गली होते हुए रोशनी के वक्त से पूर्व लंगर खाना पहुंचेगा। रोशनी के वक्त से पूर्व चौकी लंगर खाना स्थित इमाम बारगाह में रखी जाएगी। यहां पर सलातो सलाम पेश किया जाएगा। हिलाल कमेटी की बैठक होगी इधर, मगरिब की नमाज के बाद हिलाल कमेटी की बैठक होगी। शहर काजी मौलाना तौसीफ अहमद सिद्दीकी की सदारत में यह बैठक होगी। इसमें ही मोहर्रम के चांद के बारे में ऐलान किया जाएगा।...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MbS7nk
No comments:
Post a Comment