News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Friday, 10 August 2018

Satyamev Jayate: 15 अगस्त को रिलीज होगी जॉन अब्राहम-मनोज बाजपेयी की सत्यमेव जयते

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी भी एक दमदार किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में भरपूर एक्शन है। जॉन की पिछली फिल्म ‘परमाणु’ सौ करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। लिहाजा, सत्यमेव जयते से भी उनके प्रशंसकों और मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। डायरेक्शन मिलाप झावेरी का है। फिल्म का संगीत पहले ही लोकप्रिय हो चुका है और करप्शन के मुद्दे पर बनी इस फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर भी लोगों को पसंद आ रहा है। जॉन की इस फिल्म में भरपूर एक्शन और ड्रामा है। खास बात ये है कि 15 अगस्त को ही अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड भी रिलीज हो रही है। यह हॉकी खिलाड़ी की जिंदगी पर आधारित है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2OiJE31

No comments:

Post a Comment