News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Tuesday, 21 August 2018

भोपाल में भारी बारिश: मकान ढहने से मां सहित दो बेटियों की मौत, निचली बस्तियों में पानी भरा

सोमवार रात को हुई तेज बारिश के बाद कमला पार्क स्थित एक मकान की मकान ढह गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। गुनगा थाना क्षेत्र में बारिश से एक व्यक्ति की मौत हो गई। टीलाजमालपुरा क्षेत्र में 15 वर्षीय एक बालक के नाले में डूबने की खबर है. महापौर आलोक शर्मा सहित कलेक्टर सुदाम खाड़े, डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी, नगर निगम कमिश्नर अविनाश लवानिया सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। भोपाल में कई कॉलोनियों में घुटने तक पानी भर गया है। अरेरा कॉलोनी, कोलार रोड, शाहपुरा, राजीव नगर, अशोका गार्डन, होशंगाबाद रोड के स्नेह नगर, रेलवे स्टेशन के आस-पास के इलाकों में घरों में पानी घुस गया है। बीते 24 घंटों में भोपाल में छह इंच बारिश दर्ज की गई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2nVNALO

No comments:

Post a Comment