
तीन दिन के लिए राजधानी आए मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत की प्रदेश के राजनीतिक दलों से बैठक शुरू हो चुकी है। एक साथ बैठक के बाद सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से 10-10 मिनट अलग ले चर्चा करेंगे। इस बैठक के बाद रावत माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्ववद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। अगले 2 दिनों में प्रदेश में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी। राजनीतिक दलों की शिकायतों पर भी चर्चा होगी। कल मुख्य सचिव और प्रशासनिक स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूर्व में दिए गए निर्देशों पर हुई कार्रवाई का फीडबैक का जायजा लिया जाएगा। चुनाव के 3 महीने पहले सभी तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया जाएगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MDvgGc
No comments:
Post a Comment