News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Tuesday, 28 August 2018

एशियाडः खेलगांव में खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने भारतीय खिलाड़ियों को सर्व की चाय, खुद हैं ओलिंपिक पदक विजेता

खिलाड़ी हमेशा खिलाड़ी ही रहता है, फिर चाहे वह कितने ही ऊंचे पद पर क्यों न पहुंच जाए, लेकिन काम हमेशा खेल भावना से ही करता है। इसका ताजा उदाहरण एशियाड खेलगांव में देखने को मिला। भारतीय दल के उत्साहवर्धन के लिए केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी इंडोनेशिया गए हैं। मंगलवार को वे खेलगांव पहुंचे। खिलाड़ी नाश्ते के लिए डायनिंग हाल में बैठे थे। तभी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ रिसेप्शन पर गए। उन्होंने चाय और नाश्ते की ट्रे उठाई और भारतीय खिलाड़ियों के पास पहुंचकर उन्हें देने लगे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LwNWSs

No comments:

Post a Comment