News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Sunday, 5 August 2018

गिरिडीह: गांडेय बीडीओ प्रभाकर पर अपराधियों ने दागी गोलियां, चार हिरासत में

गिरिडीह के गांडेय प्रखंड के बीडीओ प्रभाकर मिर्धा को शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। अपराधियों ने ताबड़तोड़ छह गोलियां चलाई। लेकिन गनीमत थी कि फायरिंग में बीडीओ बच गए और उनके पैर में गोली लगी। उनके साथ मौजूद मरगोमुंडा निवासी आजाद मंडल को भी पैर में गोली लगी। इस घटना को अपराधियों ने उस वक्त अंजाम दिया, जब बीडीओ अपने गांडेय स्थित सरकारी आवास के बाहर आजाद के साथ बैठे थे। इधर, सूचना है कि गांडेय पुलिस ने चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vjFOj4

No comments:

Post a Comment