News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Thursday, 30 August 2018

एनआरआई ने की दो शादियां, पहली यूके में दूसरी इंडिया में, घरवालों समेत दूल्हे पर केस, पासपोर्ट हो सकता है कैंसिल

पंजाब के नवांशहर के गांव रैलमाजरा का जसबीर सिंह यूके में रहता है। उसे वहां की सिटीजनशिप मिली हुई है। यूके में शादी करने के बाद उसने इंडिया में एक और शादी कर ली। इसका खुलासा उस समय हुआ जब दूसरी पत्नी ने कहा कि उसे भी यूके जाना है और इसके लिए मैरिज सर्टिफिकेट बनवा लो। पंचकूला की रहने वाली महिला की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस थाने में जसबीर सिंह, उसके पिता किशाेर सिंह, मां कमलेश सिंह, बहन रीतू और एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी से दहेज के लिए शादी करवाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए रेड करेगी। वहीं, आरोपी पति विदेश जा चुका है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PPAmx1

No comments:

Post a Comment