News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Thursday, 2 August 2018

हरियाणा: सितंबर-अक्टूबर में होंगे छात्रसंघ चुनाव, स्टूडेंट्स कॉलेजों में सीआर व यूनिवर्सिटी में डीआर चुनेंगे

प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से कराए जाएंगे। यह फैसला बुधवार को सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल समूह की अनौपचारिक बैठक में लिया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्रसंघ चुनाव सितंबर के अाखिरी या अक्टूबर के पहले सप्ताह में कराए जाएंगे। अप्रत्यक्ष चुनाव के तहत कॉलेज स्तर पर क्लास रिप्रेजेंटेटिव (सीआर) व यूनिवर्सिटी में डिपार्टमेंट रिप्रेजेंटेटिव (डीआर) के चुनाव वहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स करेंगे। उसी दिन सीआर व डीआर अपने में से अध्यक्ष चुनेंगे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2O3GiRj

No comments:

Post a Comment