
नर्मदा जल योजना के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना को विश्वा यूटिलीटिज प्राइवेट लिमिटेड ने चुनौती दे दी है। इसके लिए उच्च न्यायालय जबलपुर में याचिका लगाई है। कंपनी का कहना है निगम द्वारा किए गए अनुबंध का पालन नहीं किया जा रहा है। न्यायालय के माध्यम से निगम को नोटिस दिया है। इस संबंध में निगम आयुक्त का कहना है अधिकृत रूप से किसी तरह का नोटिस अभी नहीं मिला है। वाट्सअप पर नोटिस किसी के पास आया था। नोटिस मिलने पर विधिवत जवाब दिया जाएगा। कंपनी ने प्रतिवादी प्रिसिंपल सेक्रेट्री डिपार्टमेंट ऑफ अर्बन एडमिनिस्ट्रेशन एंड डेवलपमेंट, कमिश्नर डायरेक्टेड ऑफ अर्बन एडमिनिस्ट्रेशन, चीफ इंजीनियर डायरेक्टर ऑफ अर्बन एडमिनिस्ट्रेशन और नगर निगम आयुक्त खंडवा को बनाया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2oc8OFK
No comments:
Post a Comment