News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Wednesday, 22 August 2018

नशेड़ी क्रूज ड्राइवर ने रॉन्ग साइड आकर बाइक को मारी टक्कर, बाप-बेटे की मौके पर ही मौत, मां गंभीर

गांव महदूदा के इंदर मेहता राखी खरीदकर पत्नी और बेटे के साथ बाइक पर घर की ओर जा रहे थे। तभी लांडरां-चुन्नी रोड पर गांव स्वाडा के गुरुघर के सामने रॉन्ग साइड से आ रही एक तेज रफ्तार कार क्रूज के ड्राइवर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मां मीना और पिता इंदर मेहता के बीच बैठा तीन साल का सोनू कार के बोनट पर फंसकर 40 मीटर तक घिसटता रहा। इसके बाद कार पलट गई। कार को लोगों ने सीधा कर सोनू को बाहर निकाला लेकिन उसकी टांग अलग होकर बीच में फंस गई थी। इंदर मेहता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लहूलूहान महिला मीना भी तड़प रही थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Mq39KK

No comments:

Post a Comment