News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Sunday, 12 August 2018

खाना बनाने को लेकर हुई थी नोकझोंक, गुस्साई बहू ने लट्ठ मारकर किया सास का कत्ल

हरियाणा से सटे पंजाब के सीमावर्ती गांव मालण में एक बहू ने अपनी सास का कत्ल कर दिया। सास और ससूर के लिए भी खाना बनाने को लेकर हुई नोकझोंक से तैश में आई बहू ने लकड़ी के बड़े लट्ठ से सास के सिर पर कई बार मारा। इससे मौके पर ही सास की मौत हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जिस लट्ठ को सिर पर मारा गया है उसको भी बरामद कर लिया गया है। डेराबस्सी कोर्ट में पेश करने पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया है। शनिवार को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में पोस्टमाॅर्टम के बाद शव घरवालों को सौंप दिया गया। जानकारी के मुताबिक 70 साल की मिंदरो देवी पत्नी रुप सिंह वासी खेलन के दो बेटे हैं। दोनों बेटे गांव में अलग-अलग रहते हैं। मिंदरो के साथ बड़ा बेटा जसविंदर सिंह रहता है जिसने सात साल पहले बंगाल में जतनी नाम की महिला से शादी कर ली थी। अब उसके एक बेटा और दो बेटियां हैं। छोटी बेटी महज दाे महीने की है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2w0IDoU

No comments:

Post a Comment