News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Friday, 24 August 2018

पुलिस ने गाड़ी रोकी तो खुद को बताया सीएम का जीजा और सिपाही का हाथ पकड़कर साथ बैठी महिला से बोला- निकाल जरा चप्पल...

चुनाव आयोग के निर्देश के बाद गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस शहर के अलग-अलग प्वाइंट पर चैकिंग कर रही थी। इनमें से एक प्वाइंट सूबेदार दीपांकर स्वर्णकार के नेतृत्व में जेल रोड स्थित होमगार्ड लाइन के पास भी लगा था। दोपहर करीब सवा 12 बजे थे। तभी ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने एमपी 17 बी 8040 नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी को हाथ देकर रोका। ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे व्यक्ति ने कहा- सीएम मेरे साले हैं। सिपाही ने कहा कि ये बात आप गाड़ी से उतरकर साहब को बता दो। इससे नाराज व्यक्ति ने गाड़ी से उतरते ही सिपाही का हाथ पकड़ लिया और साथ बैठी महिला से कहा- निकाल जरा चप्पल। यह देख चैकिंग कर रहा पूरा स्टाफ वहां आ गया और बहस शुरू हो गई। घटनाक्रम करीब आधे घंटे चला। घटनाक्रम पर मीडिया के सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इतना ही कहा कि कानून अपना काम करेगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LoGSr5

No comments:

Post a Comment