News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Thursday, 16 August 2018

अटलजी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा- मन विचलित, देशवासियों की दुआ उनके साथ

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत नाजुक है। गुरुवार को एम्स ने अटल बिहारी का मेडिकल बुलेटिन जारी किया। इसमें बताया गया कि उनकी तबीयत पिछले 24 घंटे में काफी बिगड़ गई है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। अटल बिहारी के बिगड़ते स्वास्थ्य से मुख्यमंत्री रघुवर दास काफी चिंतित हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 'युगपुरुष भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के गिरते स्वास्थ्य के समाचार से मन विचलित है। ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करता हूं। पूरे देशवासियों की दुआ उनके साथ है।'

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2BbprKO

No comments:

Post a Comment