News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Thursday, 30 August 2018

​अरपिंदर को पंजाब से नहीं मिला सम्मान तो छोड़ा राज्य, सोनीपत में रहकर किया अभ्यास और जीता गोल्ड मेडल

2014 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने के बावजूद पंजाब सरकार से अपेक्षित सम्मान नहीं मिलने से निराश एथलीट अरपिंदर ने अपने बेहतर भविष्य के लिए पंजाब को छोड़ा तथा सोनीपत में अभ्यास शुरू किया। यहां साई के सीनियर कोच वजीर सिंह की देखरेख में अपनी उन कमियों को दूर करने का प्रयास किया, जिस कारण अपने पदक के रंग को नहीं बदल पा रहा था। हरियाणा की ओर से पहले नेशनल में गोल्ड जीता। नेशनल में बेस्ट एथलीट का अवार्ड भी जीता और अब 18वें एशियाई खेलों में नया इतिहास रचते हुए देश को तिहरी कूद में स्वर्णिम कामयाबी दिला दी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2omAZS8

No comments:

Post a Comment