News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Thursday, 23 August 2018

​रतलाम नगर निगम स्वच्छता स्टार रेटिंग की दौड़ से हुआ बाहर, नहीं मिल पाई एमआईसी की मंजूरी, आवेदन की तारीख निकल गई

स्वच्छता की स्टार रेटिंग की दौड़ से नगर निगम बाहर हो गया है। अधिकारियों को इसके लिए महापौर परिषद की मंजूरी लेकर 16 अगस्त तक सरकार को घोषणा-पत्र का आवेदन भेजना था। एमआईसी की मंजूरी नहीं मिलने के कारण निगम ऐसा नहीं कर पाया है। अधिकारी हालांकि अब भी इसके लिए प्रयास कर रहे हैं किंतु विकास कार्यों की धीमी गति से नाराज चल रही महापौर डॉ. सुनीता यार्दे का रुख अब तक सख्त है। अधिकारियों ने 6 अगस्त को खासतौर पर सफाई की स्टार रेटिंग की एनओसी लेने के लिए ही एमआईसी की बैठक रखी थी, जिसमें महापौर ने स्पष्ट चेताया था कि जब तक विकास कार्यों में तेजी नहीं आएगी, एनओसी नहीं मिलेगी। इसके बाद फोरलेन, पाइप लाइन शिफ्टिंग सहित कुछ अन्य कार्यों में तेजी आई भी है। गुरुवार या शुक्रवार को एक बार फिर महापौर 6 अगस्त को बताए गए कामों का इंजीनियर व अधिकारियों से अपडेट लेगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2BDZiER

No comments:

Post a Comment