News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Sunday, 12 August 2018

मकान खाली कराने के आधे घंटे बाद हाथियों ने तोड़ा

वन परिक्षेत्र कोरबा में घूम रहे सरगुजा दल के दो हाथियों ने शुक्रवार की रात बासीनखार में जमकर उत्पात मचाया। वन अमले ने पहले से ही मकानों को खाली कराया था। इससे उनकी जान बच गई। आधे घंटे बाद ही हाथियों ने तीन मकानों को तोड़कर चावल खा गए। साथ ही बाइक व घर के अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। वन अमले ने सायरन बजाकर व मशाल जलाकर हाथियों को खदेडऩे का प्रयास किया। लेकिन हाथी नहीं भागे। अभी भी गांव के आसपास जंगल में हाथी घूम रहे हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2nrYo4e

No comments:

Post a Comment