News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Thursday, 23 August 2018

महिला फोन पर बोली-एटीएम अपडेट करना है, कोड बताएं और पार हो गए डेढ़ लाख रुपए

वन विभाग में कार्य करने वाली एक महिला बीती रात ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। ठगी के लिए फोन करने वाली भी महिला थी। महिला के फोन पर शाम 6 बजे के करीब एक कॉल आया। कॉल करने वाली महिला ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए एटीएम को अपडेट करने के नाम पर महिला से कोड पूछा और उसने बता भी दिया, जबकि आए दिन लोगों को सचेत करने की खबरें अखबारों में प्रकाशित हो रही हैं। इसके 10 मिनट बाद महिला को पेटीएम के जरिए डेढ़ लाख रुपए के ट्रांजेक्शन का मैसेज मिला तब उसे ठगी का एहसास हुआ। महिला ने इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों और पुलिस को दी लेकिन तब तक ठग अपना काम कर चुके थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2o2e92h

No comments:

Post a Comment