
एक मूकबधिर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इशारों में अपने साथ हुई घटना के बारे में उसे बताया, लेकिन पति उसकी बातों को समझ न सका। दंपति जब पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस भी महिला के मूक-बधिर होने के कारण उसकी बातों को न समझ सकी और आरोपियों के खिलाफ केवल अपहरण का ही केस दर्ज किया। इस मामले में गुरुवार को जब महिला के मजिस्ट्रेट के सामने बयान हुए तो वह भी उसकी बातों को नहीं समझ पाए। इस पर साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट को बुलाकर पीड़िता के बयान लिए गए। इसमें पीड़िता ने उसके साथ दुष्कर्म होने की बात बताई। महिला के बयान पर मजिस्ट्रेट ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धारा जोड़ने के आदेश दिए। पुलिस इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vZGjyj
No comments:
Post a Comment