News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Thursday, 23 August 2018

परिजन बीमार रहते थे, वृद्ध दंपति पर जादू-टोना करने का शक था, इसलिए डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

जादू टाेना के संदेह में दो युवकों ने गांव की नाबार्ड बाड़ी में झोपड़ी बनाकर रह रहे बुजुर्ग दंपती की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। 16 व 17 अगस्त को सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम सुकरा गांव में हुए इस अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए गांव के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें झोपड़ी में रह रहे बूढ़े व उसकी पत्नी पर जादू-टोना करने का संदेह था। 16 अगस्त की रात को शराब के नशे में अचानक उनकी प्लानिंग बनी और उन्होंने बुजुर्ग दंपति की झोपड़ी में घुसकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2o5axw9

No comments:

Post a Comment