News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Friday, 3 August 2018

धनबाद: चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर नंद कुमार उर्फ मामा आरा से गिरफ्तार

झारखंड के चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर नंद कुमार सिंह उर्फ मामा को पुलिस ने भोजपुर जिले में गिरफ्तार किया। नंद कुमार को चौरी थाने के बेरथ गांव में गिरफ्तार किया गया, जहां उसका पैतृक घर है। भोजपुर के एसपी अवकाश कुमार के निर्देशन पर गठित स्पेशल पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया। नंद कुमार गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे गांव के बाहर नहर पर टहलने निकला था। तभी गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए घेर लिया। पुलिस को देख नंद कुमार गांव की गलियों में भागने लगा। लेकिन, पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। हांलाकि, पुलिस को उसके पास से कोई हथियार नहीं मिला। पुलिस ने उसके घर में भी तलाशी ली।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LOmmoT

No comments:

Post a Comment