News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Tuesday, 14 August 2018

पेज थ्री सेलेब्रेटी हैं पटना शेल्टर होम की संचालिका मनीषा दयाल; नेताओं की करीबी, एनजीओ चलाकर बन गई समाजसेविका

पटना. आसरा शेल्टर होम की दो महिलाओं की मौत के बाद शेल्टर होम की संचालिका मनीषा दयाल चर्चा में है। कभी एक एनजीओ में काम करने वाली मनीषा की कई राजनेताओं से पहचानी थी। दो साल पहले उनसे एनजीओ की नौकरी छोड़ अपना खुद का फाउंडेशन शुरू किया और राजनीतिक पहचान के बूते कुछ ही समय में पटना की बड़ी पेज-थ्री सिलेब्रिटी बन गई। दावा है कि भाजपा नेता विनोद नारायण झा, विधायक नितिन नवीन, जदयू के मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, पूर्व मंत्री श्याम रजक, राजद नेता शिवचंद्र राम और मृत्युंजय तिवारी से उसकी सीधी जान पहचान थी। बिहार के गया की रहने वाली मनीषा ने 1993 में इंडटमीडिएट की परीक्षा पास की। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद 1995 में पटना आ गई। यहां उसने मेडिकल में एडमिशन लिया लेकिन किसी वजह से उसने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। 1996 में उसकी शादी बिजनेसमैन जीवन वर्मा से हो गई। शादी के कुछ साल बाद मनीषा ने एक एनजीओ में काम करना शुरू किया। एनजीओ में काम करने के दौरान उसकी पहुंच राजनीतिक गलियारों तक हो गई। धीरे-धीरे उसका पॉलिटिकल कॉन्टैक्ट इतना मजबूत हो गया कि उसने एनजीओ की नौकरी छोड़ दी और 2016 में अपना अनुमाया ह्यूयमन रिसोर्स फाउंडेशन शुरू किया। महज दो साल में वह पटना की चर्चित महिलाओं में से एक हो गई। मनीषा के फाउंडेशन ने जनवरी 2017 में पहली बार कॉरपोरेट क्रिकेट लीग की शुरुआत की। 2018 में कॉरपोरेट क्रिकेट लीग टू का आयोजन किया गया। इसे बिहार का अबतक तक सबसे बड़ा इवेंट कहा गया। सीसीएल 02 की सफलता के बाद मनीषा दयाल ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा उसके बाद उन्होंने सॉकर प्रीमियर लीग का अयोजन किया। सॉकर प्रीमियर लीग का आयोजन किया। इस अभियान के तहत से नो टू ड्रग और से नो टू डाइरी अभियान भी चलाया। मनीषा NGO के जरिए पटना के पेज थ्री सोसायटी में सेलेब्रेटी बन चुकी थी। राज्य के बड़े अधिकारियों की पत्नियों के साथ पार्टियों में शामिल होना उसका शौक था। आईएएस ब्रजेश मल्होत्रा की पत्नी ममता मल्होत्रा के साथ मनीषा दयाल की कई तस्वीरें हैं। पटना की मेयर सीता साहू, बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह के साथ भी मनीषा के अच्छे संबंध थे। मनीषा के आसरा शेल्टर होम की दो महिलाओं की शनिवार को मौत हो गई। रविवार को मामले का खुलासा होने के बाद मनीषा और शेल्टर होम के सचिव चितरंजन को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से इन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vEnzFj

No comments:

Post a Comment