News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Friday, 24 August 2018

दोरनापाल : नक्सलियों के डर से जहां पढ़ाई नहीं होती, वहां की बेटी बनेगी पहली डॉक्टर

सुकमा जिले का धुर नक्सल प्रभावित इलाका दोरनापाल। जहां नक्सली घटनाएं और पुलिस-नक्सली मुठभेड़ आम बात है। नक्सलियों की इतनी दहशत है कि करीब 3 हजार बच्चों को शासन-प्रशासन हॉस्टलों में रखकर शिक्षा दे रहा है। माहौल ऐसा कि कोई यहां नौकरी करने को तैयार नहीं, ऐसे में यहां पढ़ाई करना किसी चुनौती से कम नहीं है। इन सबके बीच माया कश्यप उम्मीद की किरण बन गई है। दोरनापाल की यह बेटी पहली डॉक्टर बनेगी। उसने अपनी मेहनत और लगन से साबित कर दिया है कि पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। अगर लक्ष्य पाने की इच्छा हो तो कोई भी लक्ष्य बड़ा नही।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2BHuP8D

No comments:

Post a Comment