News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Monday, 13 August 2018

सोमवार की जगह रविवार को ही शुरू हो गया भाजपा का चंदा अभियान, ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ने जमा किए एक लाख

ग्वालियर। विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी का चंदा अभियान ग्वालियर में एक दिन पहले ही शुरू हो गया। यहां केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसकी शुरुआत की मंत्री नरेंद्र तोमर ने रविवार की शाम मुखर्जी भवन पर सबसे पहले खुद दो हजार रुपए का कूपन कटवाकर इसकी शुरुआत की। पार्टी के कोषाध्यक्ष प्रमोद खंडेलवाल ने उनका कूपन काटा। करीब एक घंटे में एक लाख रुपए के कूपन काटे गए। अधिकारिक तौर ये अभियान सोमवार से शुरू होना था। नरेंद्र तोमर चंदा लेने के लिए ग्वालियर के प्रमुख बाजारों में घूमे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2OyFqEB

No comments:

Post a Comment