
मुजफ्फरपुर की बालिका गृह की बच्चियों के साथ हुए रेप के मामले में शनिवार को मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ 10 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सभी की पेशी पॉस्को कोर्ट में होगी। पिछली पेशी के दौरान काफी हंगामा हुआ था और एक युवती ने ब्रजेश ठाकुर पर कालिख फेंक दिया था। ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। कोर्ट में ब्रजेश के परिजन भी पहुंच गए हैं। दोपहर एक से दो बजे के बीच पेशी होने वाली है। वहीं, ऐसी भी खबर आ रही है कि ब्रजेश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी पेशी हो सकती है। ब्रजेश और अन्य आरोपियों को खुदीराम बोस जेल में रखा गया है। सीबीआई ब्रजेश को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। आज कोर्ट में इस संबंध में भी फैसला हो सकता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MkZhdY
No comments:
Post a Comment