News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Sunday, 12 August 2018

​खालवा : एसडीओ ने तीन ट्रॉली सागौन पकड़ी थी, नाकेदार को डिपो भेजने को कहा, उसने एक ही भेजी

खंडवा के खालवा ब्लाक के वनग्राम चिमईपुर के जंगल में निरीक्षण के दौरान एसडीओ को बड़ी मात्रा में सागौन लकड़ी कटी हुई मिली थी। उन्होंने नाकेदार को यह सौगान डिपो भेजने के निर्देश दिए थे। लकड़ी करीब तीन ट्रॉली थी। कुछ दिन तक लकड़ी नहीं पहुंची तो एसडीओ ने फिर निर्देश जारी किए। इस पर नाकेदार ने एक ट्रॉली लकड़ी डिपो भेज दी और दो ट्रॉली अपने साथी के बाड़े में छिपाकर रख दी। सूचना मिलने पर मीडिया गांव पहुंचा तो नाकेदार बहाना कर भाग निकला और मोबाइल भी बंद कर लिया। देर शाम रेंजर ने गांव पहुंचकर दो ट्राली लकड़ी डिपो भिजवाने का इंतजाम किया। नाकेदार पर भी कार्रवाई की बात कही है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2nsBuKa

No comments:

Post a Comment