
भाटिया नगर में 12 साल की लड़की से एक पिता ने हैवान वाला सलूक किया। वह बेटी को रोज पीटता था। पिटाई में जो उसे घाव दिए, उनका इलाज न हो पाने से उनमें कीड़े तक पड़ गए थे। रात-रात भर बच्ची दर्द से तड़पती थी, लेकिन उसकी मां भी उसे डॉक्टर के पास नहीं ले जा पाई। गुरुवार रात गली से निकल रहे ज्वेलर गुलशन करवल को बच्ची की मां ने रोका और बेटी के इलाज की गुहार लगाई। उन्होंने देखा कि उनके घर में गंदगी के अंबार लगे थे। उन्होंने रात को ही सूचना चाइल्ड हेल्प लाइन निदेशिका को दी, लेकिन बात न हो पाने से रात को लड़की की मदद नहीं हो पाई। शुक्रवार सुबह बात हुई तो लड़की को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने जब लड़की के सिर में लगी चोट का इलाज करना शुरू किया तो उसमें कीड़े पड़े हुए थे। यह देख डॉक्टर भी हैरान रह गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2n92ZIr
No comments:
Post a Comment