News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Monday, 27 August 2018

​9 सितंबर को कुरुक्षेत्र में होगी, हुड्डा, किरण चौधरी और अभय चौटाला की रैलियां

सितंबर में प्रदेश का सियासी पारा उफान पर होगा। कांग्रेस व इनेलो ने कुरुक्षेत्र भूमि में रैलियां करने का ऐलान कर दिया है, जबकि इसी दौरान हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र भी होगा। आठ सितंबर को इनेलो ने हरियाणा बंद का ऐलान किया है। जबकि ठीक अगले दिन कुरुक्षेत्र भूमि में इनेलो व कांग्रेस की रैलियां होंगी। भाजपा ने भी मंथन शुरू कर दिया है और इसी अवधि में भाजपा भी कोई आयोजन करने की रणनीति बना रही है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा जनक्रांति रथयात्रा के छठे चरण की शुरुआत नौ सितंबर को कुरुक्षेत्र से करने जा रहे हैं। पिहोवा हलके से वे शुरूआत करेंगे और चार दिनों तक कुरुक्षेत्र के हलकों में रथयात्रा रहेगी। नौ सितंबर को ही कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कुरुक्षेत्र जिले में परिवर्तन रैली करने का ऐलान कर दिया है। रैलियों को लेकर कार्यकर्ताओं ने अभी से जीतोड़ मेहनत शुरू कर दी है, कोई भी दल कसर नहीं छोड़ना चाहता।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PE2mUh

No comments:

Post a Comment