
इटारसी। जबलपुर के खिलौना व्यापारी की महिला कर्मचारी का 9.80 लाख रुपए से भरा बैग चोरी हो गया। बैग इटारसी जंक्शन के आउटर से वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस से चोरी हुआ। स्लीपर कोच से रुपयों का बैग चुराकर बदमाश चलती गाड़ी से उतर गए। ट्रेनों में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आरपीएफ और जीआरपी ट्रेनों में गश्त होने का दावा कर रही हैं। चोरी की ऐसी तीन घटनाओं का खुलासा शुक्रवार को हुआ। एक बड़ा मामला जबलपुर के खिलौना व्यापारी की महिला कर्मचारी के 9 लाख 80 हजार रुपए रखे बैग चोरी का है। घटना 15 जुलाई की है। लेकिन जीआरपी द्वारा आवेदन लिए जाने से 25 दिन बाद एफआईआर दर्ज हुई। भोपाल के एसआरपी मनोज कुमार राय ने बताया ट्रेनों में चोरी-लूट की वारदातें रोकने रात में स्पेशल गश्त बढ़ाई है। तीन में से एक बड़ी वारदात का एक-दो दिन में खुलासा हो जाएगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MhtrOo
No comments:
Post a Comment