News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Thursday, 16 August 2018

आरक्षण को लेकर 9 जिलों में जाटों का विरोध आज से होगा शुरू, पुलिस की छुट्टियां रद्द, CM और वित्तमंत्री की सुरक्षा बढ़ी

आरक्षण की मांग को लेकर 9 जिलों में जाटों का आंदोलन गुरुवार से फिर शुरू हो रहा है। इस बार मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर व कैप्टन अभिमन्यु के कार्यक्रमों का विरोध करने के लिए कार्यक्रम स्थलों पर धरना देने का आह्वान किया गया है। यह प्रदर्शन रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत जिलों में होगा। इसके मद्देनजर हरियाणा पुलिस भी सतर्क हो गई है। पुलिस विभाग की छुट्टियां रद्द कर दी गई है और उन्हें हाई अलर्ट पर रखा गया है। सीएम मनोहर लाल और वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। उधर, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का सुरक्षा घेरा भी कड़ा करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में डीजीपी बीएस संधू ने सख्त निर्देश दिए हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Ms54xq

No comments:

Post a Comment