News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Thursday, 30 August 2018

एशियाड: पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में भिड़ेंगे भारत-मलेशिया, भारतीय टीम ने अब तक 76 गोल किए

एशियाई खेलों में गुरुवार को 34 स्वर्ण दांव पर हैं। हॉकी के पुरुष वर्ग में भारत का मुकाबला मलेशिया से होगा। भारतीय टीम लगातार दूसरी और कुल 13वीं बार फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। इससे पहले हॉकी टीम ने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। भारतीय टीम ने इस एशियाड में अब तक 76 गोल किए हैं। भारत एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाला देश बना। इससे पहले अर्जेंटीना ने 2004 में हुए पैन-अमेरिका गेम्स में 66 गोल किए थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wsxXQM

No comments:

Post a Comment