News Central

News Central is the Ultimate destination for those who are in search of interesting and genuinely informative news.

Responsive Ads Here

Wednesday, 29 August 2018

मुस्कान किरार पदक जीतने वाली मध्यप्रदेश की पहली तीरंदाज, प्रदेश सरकार देगी 75 लाख रुपए

मप्र की मुस्कान किरार ने 18वें एशियन गेम्स की तीरंदाजी कंपाउंड टीम इवेंट में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह एशियन गेम्स में हॉकी छोड़कर किसी दूसरे खेल में पदक जीतने वाली मप्र की पहली खिलाड़ी हैं। इससे पहले मप्र के छह खिलाड़ियों ने एशियाड में पदक जीते हैं, लेकिन यह सभी हॉकी में आए हैं। तीरंदाजी दूसरा खेल है जिसमें मप्र की किसी खिलाड़ी ने पदक जीता। जबलपुर की रहने वाली मुस्कान भोपाल में तीरंदाजी अकादमी में प्रशिक्षण लेती हैं। उनकी इस सफलता पर जबलपुर में जश्न मनाया जा रहा है। मुस्कान माता-पिता ने भोपाल की तीरंदाजी अकादमी में बैठकर मुस्कान का मैच देखा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2okJrBE

No comments:

Post a Comment